क्या 20 सितंबर की रात का मेरा सपना सही निकला?

https://twitter.com/upadhyayabhii/status/1971526953942593547?t=WJfs0WfFr815POJlZsRmtg&s=08

Very Big—

क्या 20 सितंबर की रात का मेरा सपना सही निकला?

क्या मुख्यमंत्री आवास के भीतर नौकरियों से जुड़े आयोग की महिला अध्यक्ष से इस्तीफ़ा लिखवाया गया?

क्या आज यानि 26 सितंबर का ये कार्यालय ज्ञाप इस बात का सबूत है?

मैंने 20 तारीख़ की रात में सपना देखा था कि शिक्षा से जुड़ी नौकरियों की अध्यक्ष से जबरन इस्तीफ़ा लिखवा लिया गया है।

मैंने सपने में ये भी देखा था कि मुख्यमंत्री से तुरंत मिलकर निकली उन महिला अध्यक्ष ने जब मना किया कि मैं पितृपक्ष में इस्तीफ़ा नहीं दूंगी,

तो उनसे नवरात्र की पहली तारीख़ (22 सितंबर) के लिए एडवांस में इस्तीफ़ा लिखवा लिया गया है!!

अब इस कार्यालय ज्ञाप को पढ़िए!!

इसमें साफ़ लिखा है कि शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की अध्यक्षा कीर्ति पांडे ने व्यक्तिगत कारणों से 22 सितंबर को इस्तीफ़ा दे दिया है।

उच्च शिक्षा अनुभाग का ये कार्यालय ज्ञाप आज यानी 26 सितंबर को जारी किया गया है।

आप 20 सितंबर को मेरा ट्वीट नीचे पढ़ सकते हैं।

मैंने सपने में ये भी देखा था कि मैंने नौकरियों से जुड़े आयोग की इन महिला अध्यक्ष से बात भी की थी।

वे बेहद डरी हुई थीं।

मैंने उनसे अपनी बात कहने के लिए आग्रह किया मगर वे अपने डर के आगे हार गईं!!

मैंने सपने में देखा था कि महाभारत के ‘संजय’ ने भी उन पर इस्तीफ़े के लिए बहुत दबाव डाला था!!

क्या सपने इतने सटीक होते हैं?

मैं एक बार फिर से मनोविज्ञान के जनक माने जाने वाले सिग्मंड फ्रायड की “द इंटरप्रिटेशन ऑफ ड्रीम्स” पढ़ने की तैयारी कर रहा हूँ!!!

क्या पता सपनों की सत्यता को लेकर फ्रायड से भी बड़ा कोई शोध कर सकूँ?

  • अभिषेक उपाध्याय

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *